Dark Mode
गर्भ-संस्कार कार्यशाला का आयोजन आज

गर्भ-संस्कार कार्यशाला का आयोजन आज

 
फलोदी .  स्थानीय आदर्श  विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक भाग में आज  30 अप्रैल 2023 को शाम 5 से 7 बजे गर्भ-संस्कार कार्यशाला का आयोजन होगा। कुटुंब प्रबोधन जिला सह संयोजक रमेश पंवार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांत मंत्री मोहन लाल जोशी का पाथेय मिलेगा। साथ ही कुटुंब प्रबोधन नगर प्रमुख मुकेश चौहान बताया कि यह कार्यशाला फलौदी में पहली बार आयोजित होने जा रही है,इसमें 'श्रेष्ठ संतति-राष्ट्र उन्नति' के भाव को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में नव दम्पती व परिवार प्रबोधन में रुचि रखने वाले दम्पती भाग ले सकते है। कैसे हम श्रेष्ठ सन्तति की योजना बनाते हुए मेघावी व प्रज्ञावान पुत्र-पुत्री प्राप्त कर सकते है इस विषय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आध्यात्मिक,योग,संस्कार,ज्योतिष,आयुर्वेद इत्यादि की मान्यताओं को लेकर 'श्रेष्ठ सन्तान-राष्ट्र कल्याण' का भाव पैदा करने वाली इस कार्यशाला में फलौदी नगर के समस्त प्रबुद्ध वर्ग आमन्त्रित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!