सभापति अली अहमद ने 47 दिव्यांगों को सौंपी स्कूटी की चाबी
टोंक । राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत विशेष योग्यजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राई साईकिल (स्कूटी) का शुक्रवार को अग्निशमन केन्द्र में समारोहपूर्वक वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति अली अहमद ने इस मौके पर चयनित 47 दिव्यांगजनों को स्कूटी की चाबी सौंपकर प्रत्येक को एक-एक हेलमेट भी दिया गया। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा मुहैया करवाई गई स्कूटी पाकर दिव्यांग भाई-बहनों के चेहरे खिल उठे। सभापति ने स्कूटी वितरण करते हुये दिव्यागों को बधाई देते हुये कहा कि सरकारी की मंशानुसार सभी कागजात की जांच के उपरान्त पात्र लोगों को स्कूटी वितरण किया गया है। इस अवसर पर पूर्व उप-सभापति सलीमुद्दीन खां, सै. मेहमूद शाह, हंसराज फागणा, पार्षद मिर्जा इरशाद बैग, अकील अहमद, नीरज गुर्जर, अख्तर मियां एवं समाज कल्याण विभाग से राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।