Dark Mode
चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने की चिकित्सा मंत्री खींवसर से मुलाकात

चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने की चिकित्सा मंत्री खींवसर से मुलाकात

चौहटन। विधायक आदूराम मेघवाल रविवार को राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की। चिकित्सा मंत्री से मुलाकात करने के दौरान चौहटन विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने को लेकर अगवत करवाया। साथ ही-क्षेत्र में चिकित्सा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर चिकित्सा मंत्री खीवसर से मांग की। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने चिकित्सा मंत्री को जानकारी देकर कहा है कि बाड़मेर जिले का सीमावर्ती बॉर्डर क्षेत्र चौहटन विधानसभा है,जहां कई ऐसे पीएचसी और सीएचसी है उसमें डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त है। एसएमएस क्षेत्र के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को अपने इलाज को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौहटन एवं सेड़वा उपखंड क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी के खाली रिक्त पद भरने एवं क्षेत्र में चिकित्सा संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर हर प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर हो इसको लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह को अगवत करवाते हुए विभिन्न चिकित्सा क्षेत्र के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चौहटन विधायक को बड़ा आश्वासन देते हुए जल्द ही चौहटन विधानसभा क्षेत्र में पीएचसी और सीएचसी के अंदर खाली चिकित्सा अधिकारियों रिक्त पद भरने के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जल्द एक बड़ा समाधान करने का भरोसा दिलाया है।आपको बता दे कि चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल दो दिन से लगातार जयपुर में है, क्षेत्र की विभिन्न अलग-अलग समस्याओं को लेकर सरकार के मंत्रियों को अगवत करवा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!