पालिका कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर दिया परामर्श
बीदासर। नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पालिका कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि राज्य कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशन लाल जेदीया के निर्देशों की पालना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 सफाई कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच कर परामर्श दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार रंगा, नर्सिंग ऑफिसर मनमोहन शर्मा, हेमराज, विजेश रैगर, जवाहरसिंह राठौड़, अखिलेश पारीक आदि उपस्थित रहे।