Dark Mode
छतरगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक में पकड़ा भारी मात्रा में डोडा,दो आरोपी गिरफ्तार

छतरगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक में पकड़ा भारी मात्रा में डोडा,दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर जिले की छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में ट्रक में जा रहे भारी मात्रा में अवैध डोडा को जब्त करने के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि पंजाब नम्बर के ट्रक से 125 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर दो आरोपी रामपुराफूल निवासी बिन्द्र सिंह जटसिक्ख और नाथपुरा भटिंडा निवासी अजमेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। भादू ने बताया प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग फलौदी- बाप की तरफ से इस अवैध नशे को लेकर आये थे और आगे पंजाब ले जा रहे थे। भादू ने बताया कि डोडा पोस्त जब्त कर लिया गया है और आरोपियों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पंजाब नबर ट्रक को भी जब्त कर लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!