Dark Mode
छोटीखाटू : आचार्य भिक्षु का 300 वा जन्मोत्सव मनाया

छोटीखाटू : आचार्य भिक्षु का 300 वा जन्मोत्सव मनाया

छोटीखाटू। तहसील के श्री जैन तेरापंथ सभा भवन में शासन श्री साध्वी कमल प्रभा जी की पावन प्रेरणा से आचार्य श्री भिक्षु का 300 बा जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुवात नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई ,तत्पश्चात “भिक्षु म्हारे  प्रगटया जी,“ गीत का संगान सभी द्वारा किया गया। मंगलाचरण कन्या मंडल द्वारा किया गया। प्रस्तुति के कर्म में सभा अध्यक्ष डालम चंद धारीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता बेताला, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री दीपक बेताला, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कपूरचंद बेताला, कन्यामंडल संयोजिका सुरभि धारीवाल, सुमन सेठिया ने अपने गुरु के प्रति अपनी भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभा मंत्री राजेश बेताला, राजेंद्र फूलफगर, देवांग, रौनक सेठिया ,महिला मंडल से लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विकाश सेठिया ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!