Dark Mode
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ हादसे पर व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ हादसे पर व्यक्त की संवेदना

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके में भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है। उन्होंने मिग-21 के पायलट एवं अन्य घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए हादसे में 3 लोगों की मृत्यु दुखद है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा से नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!