Dark Mode
सलमान खान की फैन हुईं चित्रांगदा सिंह, बोलीं- उनके साथ काम करना शानदार!

सलमान खान की फैन हुईं चित्रांगदा सिंह, बोलीं- उनके साथ काम करना शानदार!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए खास अनुभव हो सकता है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी इन दिनों उनके साथ अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और अभिनेता की जमकर तारीफ की। चित्रांगदा के मुताबिक, सलमान की दमदार मौजूदगी और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास किसी को भी शुरुआत में थोड़ा नर्वस कर सकता है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान चित्रांगदा ने बताया कि सलमान के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि सलमान में एक खास बात है, वह अपने साथ काम करने वाले कलाकारों से उनका बेहतरीन प्रदर्शन निकलवाना जानते हैं। कैमरे के सामने उनकी सहजता और आत्मविश्वास हर सीन में अलग ऊर्जा लेकर आता है। यही वजह है कि शुरुआत की झिझक के बाद उनके साथ स्क्रीन शेयर करना काफी मजेदार हो गया।

अभिनेत्री ने फिल्म के गानों में सलमान के साथ अपनी केमिस्ट्री को मिल रहे प्यार पर भी खुशी जताई। उनका कहना है कि जब दो कलाकारों के बीच स्क्रीन पर अच्छी समझ और सहजता दिखाई देती है, तो दर्शक भी उसे महसूस करते हैं। चित्रांगदा इस बात से खुश हैं कि उनकी और सलमान की जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब उन्हें उम्मीद है कि फिल्म देखने के बाद भी दर्शक इस जोड़ी को पसंद करेंगे।

फिल्म की कहानी और पृष्ठभूमि भी इसे खास बनाती है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में तैयार हो रही इस वॉर-ड्रामा फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था और इसकी कहानी भारत-चीन संघर्ष की पृष्ठभूमि से जुड़ी है।

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सिर्फ युद्ध और सैनिकों की बहादुरी ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के संघर्ष और भावनात्मक पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। युद्ध के खौफनाक मंजर के बीच परिवार का दर्द और शांति का संदेश कहानी के अहम हिस्से होंगे।

फिलहाल, सलमान और चित्रांगदा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अभिनेत्री की तारीफों के बाद अब फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!