नगर परिषद की टीम ने नेहरू दरवाजा स्थित हटवाड़ा मंडी में की कार्रवाई
सवाई माधोपुर . मुख्यालय के भेरु दरवाजा स्थित हटवाड़ा मंडी में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों पर नगर परिषद की टीम ने की कार्यवाही नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय के भैरव दरवाजा स्थित लगने वाली हटवाड़ा मंडी में सड़क पर लगने वाली दुकानों पर नगर परिषद की टीम ने कार्यवाही कर सभी दुकानों को मंडी परिसर में व्यवस्थित रूप से लगवाया उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार नगर परिषद की टीम द्वारा की गई उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को हटवाड़ा मंडी में बाहर से आने वाले दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकानें लगा दी जाती है जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा होती है जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज नगर परिषद की टीम ने हटवाड़ा मंडी में पहुंचकर कार्रवाई कर सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को मंडी परिसर में लगाया। इस दौरान नगर परिषद टीम के स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीणा जमादार आदिल खान, कन्हैयालाल सनगत और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे