स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिला परिषद् में की साफ-सफाई
झालावाड़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत स्वच्छ राजस्थान स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत मंगलवार को जिला परिषद् कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सघन सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र निमेष, सहायक अभियंता मनरेगा कृष्ण मुरारी वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।