समर केम्प का समापन समारोह संपन्न
मदनगंज किशनगढ़। आचार्य श्री धर्मसागर जैन विद्यालय में आयोजित समर केंप का समापन एवम् पुरस्कार वितरण समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कैंप संयोजक लोकेश जैन ने बताया की अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और धर्मसागर विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का समापन एवम् पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मल कुमार पाटोदी, अध्यक्षता माणक चंद गंगवाल, पुलक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बैद , मंत्री जितेंद्र पाटनी, कमल बैद, नरेश झांझरी, पूरण टोंग्या, मुकेश पापडीवाल और महावीर प्रसाद बडजात्या ने आचार्य श्री धर्मसागर महाराज और पुलक सागर महाराज और मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का माल्यार्पण एवम् स्वागत किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का मंच पर प्रदर्शन किया गया। संस्था सचिव मिलाप चंद जैन ने बताया कि कैंप में ब्यूटीशियन, कुकिंग, सिलाई, डांस, जूडो कराटे, पेपर क्राफ्ट, ड्राइंग, पेपर मेसी, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, मेहंदी, स्केटिंग, स्पोकन इंग्लिश, रूबिक क्यूबऔर वैदिक गणित का प्रशिक्षण दिया गया। मंच संचालन मोना झांझरी ने किया।