Dark Mode
कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा को मिल रहा भारी जनसमर्थन

कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा को मिल रहा भारी जनसमर्थन

अजमेर।पंचायत राज चुनावों को लेकर दीपावली की रामा- श्यामा के बाद उम्मीदवारों का जनसमर्थन अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पंचायत समिति जमवारामगढ़ की वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा ने खरकड़ा, गोठ की पट्टी, पालड़ी कला व सरजोली गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। अभी हाल ही में का़ंग्रेसप्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा के समर्थन में खरकड़ा बस स्टैंड पर आयोजित जनसभा में भी ग्रामीणों की भारी भीड देखने को मिली थी। गोपाल मीणा ने ग्रामीणों से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मीणा के समर्थन में वोट देने की अपील पर ग्रामीणों ने गोपाल मीणा को कांग्रेस प्रत्याशियों ओमप्रकाश मीणा को भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया था। विधायक गोपाल मीणा ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। ओमप्रकाश मीणा के जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!