जैन घर्म के तीर्थंकर ऋषभदेव महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों के द्वारा किया नमन
अजमेर । जैन घर्म के 24वे और अन्तिम तीर्थंकर ऋषभदेव महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों के द्वारा उनको नमन किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि व्यापारिक महासंघ,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के द्वारा महावीर स्वामी को नमन किया गया।संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ सर्वधर्म समिति समस्त मान्यताओं,धर्माे,मत मतान्तरो का आदर सम्मान करता है।सर्व धर्म समिति की जैन घर्म की श्रीमती कुशाल जैन ने बताया कि महावीर स्वामी ने जैन धर्म की स्थापना करके सबको जीओ और जीने दो का संदेश प्रदान किया।राधास्वामी सन्त मत के विचारक रमेश लालवानी ने बताया कि जिस प्रकार प्रकृति के समस्त साधन सबको समान रूप से लाभ प्रदान करते है उसी प्रकार सृष्टि के समस्त प्राणियो को भी एक समान उनको प्रयोग का भी समान अधिकार होता है।इसलिए जब परमात्मा ने मानव को सबसे सर्वश्रेष्ठ प्राणी और सृष्टि का सिरमौर बनाया है।इसलिए महावीर वामी का सिद्वान्त जीओ और जीने दो पर आधारित जीवन जीना चाहिये।कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,तिब्बतियन लहासा ग्रुप के अध्यक्ष चो ग्याल्तसेन,अनूप जैयसवाल,बौद्व विचारक श्रीमती सोनी व गुणवन्त राहुल,सरदार बलबीर सिंह ,सरदारनी हरजीत कौर,रणवीर सैनी,राजावीर दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी,हाजी फखर काजमी, पादरी फादर उदय सिंह व के.एस.डेविड,श्याम प्रेमी बाजार के महासचिव गोविन्द लालवानी,एडवोेकेट वाहेदा चिश्ति, सरदार जगजीत सिंह छाबडा एवं अन्य ने महावीर स्वामी तीर्थकर ऋषभदेव के निर्वाण दिवस पर उनको नमन किया है।