21 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा माय भारत केंद्र द्वारा ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ एवं ‘विकसित भारत चौलेंज ट्रैक’ का आयोजन
सवाई माधोपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत केंद्र द्वारा जिला कलक्टर काना राम के मार्गनिर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सवाई माधोपुर में आगामी 21 नवंबर 2026 को ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026-27’ का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन एवं इसी परिसर में ‘विकसित भारत चौलेंज ट्रैक’ के जिला स्तरीय प्रेजेंटेशन राउंड का आयोजन भी किया जाएगा। माय भारत मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के निर्धारित विषय में संशोधन किया गया है। अब प्रतिभागी पूर्व निर्धारित विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के स्थान पर संशोधित विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” पर अपने तीन मिनट में विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पूर्व संस्करणों के राष्ट्रीय स्तर के यूथ पार्लियामेंट चरण में फाइनलिस्ट रहे प्रतिभागी इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के मेगा इवेंट टैब में जिला सवाई माधोपुर का चयन कर विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में 15 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विकसित भारत चौलेंज ट्रैक का प्रजेंटेशन राउंड भी 21 नवंबर को:- इसी दिन ‘विकसित भारत चौलेंज ट्रैक’ का जिला स्तरीय प्रेजेंटेशन राउंड भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज एवं निबंध चरण के बाद चयनित 50 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें प्रत्येक प्रतिभागि 5 मिनट के समय में ष्विनिर्माण, उद्यमिता एवं हरित विकासष् की क्षेत्रीय थीम पर अपने विचार, नवाचार एवं व्यावहारिक समाधान प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत करने होंगे। इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगे संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। दोनों प्रतियोगिताओं में समस्त प्रतिभागियों को कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट एवं आधार कार्ड की ओरिजिनल कॉपी एवं फोटोकॉपी अनिवार्य लेकर आनी होगी। किसी भी अन्य संबंधित सहायता के लिए आधिकारिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14472 अथवा 1800-212-2729 पर संपर्क किया जा सकता है।