बांसवाड़ा की पांच सीटों में चार पर कांग्रेस की जीत
बांसवाड़ा. पांच सीट में दो के परिणाम आ चुके हैं। इन पांच में घाटोल और बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं, बागीदौरा में कांग्रेस के महेंद्रजीत सिंह मालवीया भी भारी मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कुशलगढ़ में भी कांग्रेस प्रत्याशी रमीला खड़िया भी जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही हैं। वहीं, गढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एक बार फिर बढत लिए हुए हैं और जीत की ओर से तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। सूत्रों की माने तो कुछ देर में पांचोें सीटों के परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं, मतदान केंद्र के बाहर दोनों ही पार्टियों के समर्थकों का भारी जमावड़ा है। वहीं, भाजपा में समर्थकों में जहां प्रत्याशियों के पीछे रहने का दुख है वहीं प्रदेश में भाजापा को जीत की ओर बढ़ता देख खुशी भी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।
डूंगरपुर जिले की चार सीटों की बात करें तो सभी सीटों के परिणाम समाने आ चुके हैं। इसमें चौरासी और आसपुर में बीएपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि सागवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी और डूंगरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश घोघरा जीत दर्ज की।