Dark Mode
Navi Mumbai में ठेकेदार की हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Navi Mumbai में ठेकेदार की हत्या, छह लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक विवाद को लेकर छह लोगों ने 30 वर्षीय एक श्रमिक ठेकेदार की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को नेरुल इलाके के सेक्टर 10 में हुई, जिसमें मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है।श्रमिक ठेकेदार और उस पर हमला करने वाला एक आरोपी एक ही कारोबार करते थे और उनके बीच जेल में साथ रहने के दौरान दोस्ती हुई थी। नेरुल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में, दोनों के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में माथाडी (अपने सिर या अपनी पीठ पर सामग्री का भार उठाकर उसे किसी विशेष स्थान तक ले जाने वाला व्यक्ति) स्थल को लेकर विवाद हो गया था।

यह विवाद नौ फरवरी को तब बढ़ गया, जब ठेकेदार और उसकी पत्नी को नवी मुंबई में एक झील के पास व्यक्तियों के एक समूह ने धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब ठेकेदार और उसकी पत्नी अपने घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दंपति पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला किया, जिससे ठेकेदार की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद, नेरुल पुलिस ने मंगलवार रात छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास), और शस्त्र अधिनियम एवं महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!