Dark Mode
वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सरवाड़. कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य शिव प्रकाश पारीक ने की। समारोह में चेन सिंह पगारिया, सुरज पेंटर, कुशल किशोर सोनी, कृष्णचंद पारीक, प्रदीप डोडिया विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्यारेलाल खींची ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कहां। उन्होंने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के बारे में भी पूरा ध्यान रखने के लिए कहा।  इस दौरान रेखा तापडिया, लालचंद रातावाल, दीपेश सिसोदिया, शब्बीर मोहम्मद, पवन पारीक, आदित्य दाधीच सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इसी प्रकार महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची मुख्य अतिथि थे। पार्षद गणेश माली, नोरत माली, प्रधानाचार्य परमेश्वर प्रसाद मिश्र, प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम हरसोरी, कन्हैया लाल माली, सत्यनारायण माली, अब्दुल वहाब मंसूरी, कैलाश घारू आदि मौजूद रहे। प्रारंभ में प्रधानाध्यापक मोईद खान जेड ने अतिथियों का स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!