Dark Mode
मुरादाबाद में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

मुरादाबाद में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दलित किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर प्रताड़ित किया गया और बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगतपुर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार पंचाल ने बताया कि किशोरी के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता को बंधक बनाए रखने के दौरान ‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर उसके हाथ पर बने ‘ओम’ टैटू को तेजाब से जला दिया, उसे जबरन मांस खिलाया और उसे प्रताड़ित किया गया।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी 2025 को उस समय किशोरी का अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसे एक कार में अगवा कर लिया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!