Dark Mode
इंडोनेशिया में खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 14 हुई

इंडोनेशिया में खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 14 हुई

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में शुक्रवार को एक खदान के धंस जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 14 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिरेबोन जिले में गुनुंग कुडा खदान ढहने से दो दर्जन से अधिक लोग मलबे में फंस गए थे। शुरुआत में बचावकर्मियों ने तलाश अभियान के दौरान मलबे से एक दर्जन घायल लोगों और 10 शवों को निकाला था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार देर रात को तीन और शव बरामद किए गए तथा एक अन्य कर्मचारी की अस्पताल में मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं।स्थानीय टेलीविजन चैनल ने आपातकालीन कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों और स्वयंसेवकों को शनिवार सुबह पांच उत्खनन मशीन की सहायता से बचाव अभियान में जुटे दिखाया। प्राधिकारियों ने बताया कि छह से आठ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस प्रमुख सुमारनी ने कहा, ‘‘अधिकारी खदान के धंस जाने के कारण की जांच कर रहे हैं। हम खदान के मालिक समेत छह लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!