दीनदयाल बने प्रदेश महासचिव
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। राजेश पायलट किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुर्जर ने कार्यकरणी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए दीनदयाल गुर्जर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस मौके पर रामकेश गुर्जर ने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगारों की आवाज को सरकार तक पहुँचाने का कार्य दीनदयाल गुर्जर बखूबी अच्छा निभायेंगे। दीनदयाल को नियुक्ति मिलने पर सभी ने हर्ष प्रकट किया है।