Dark Mode
पंजाबी बाग इलाके में हुआ सड़क हादसा, Delhi Police के इंस्पेक्टर की मौत

पंजाबी बाग इलाके में हुआ सड़क हादसा, Delhi Police के इंस्पेक्टर की मौत

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक ट्रक की टक्कर होने से दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद घटना स्थल से आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। घटना दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रोहतक रोड पर मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। यहां दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित की कार किसी टेक्निकल समस्या के कारण रुक गई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर गाड़ी के बाहर खड़े हुए थे और तभी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रक की चपेट में दिल्ली पुलिसकर्मी भी आ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सुरक्षा इकाई में तैनात थे। मृतक इंस्पेक्टर जगबीर 1994 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

इस घटना के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि ये एक्सीडेंट दिन के शुरुआती घंटों में हुई है। ये एक्सीडेंट रोहतक रोड पर स्थित मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास पर हुई है। इस एक्सीडेंट में एक सियाज कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

कार किसी यांत्रिक समस्या के कारण रुकी थी तभी उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। डीसीपी ने बताया कि बाहर खड़े कार चालक को भी टक्कर लगी और उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!