शतिग्रस्त हुई रपटों की मरम्मत की मांग
पीसांगन . अजमेर कलेक्टर से जिला स्तरीय जनसुनवाई में आनासागर से पीसांगन बारिश से आ रहे पानी से तेज बहाव के कारण कई सालो पुरानी निर्मित क्षतिग्रस्थ हुई कई पुलिया का निर्माण पुनः करवाने को लेकर अवगत कराया गया।
आनासागर से पीसांगन बारिश से आ रहे पानी से तेज बहाव के कारण कई सालो पुरानी निर्मित क्षतिग्रस्थ हुई कई पुलिया का निर्माण पुनः करवाने को लेकर अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित को कलेक्टे्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में आयोजित जिलास्तरीय जनसुनवाई में पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार कुमावत ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाकर बताया कि पीसांगन मे बारिश के कारण अजमेर आनासागर से आ रहे पानी के तेज बहाव से दर्जनों गांवों में कई सालो पुरानी निर्मित कई पुलिया क्षतिग्रस्थ हो चुकी है कई रास्ते अवरुद्ध है जिससे कई गांवो का संपर्क टूट जाता है। जेसे पीसांगन में सेठन दरवाजे के पास बनी पुलिया, रामपुरा डाबला रोड पर बनी 2-3 पुलिया इत्यादि सहित अन्य आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे ये विकट समस्या है जिससे विद्यार्थियों, ग्रामीणो को कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है।