Dark Mode
धरियावद : वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम में कठपूतली प्रदर्शन कर बताया पर्यावरण का महत्व

धरियावद : वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम में कठपूतली प्रदर्शन कर बताया पर्यावरण का महत्व

धरियावद। जिले में  वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसीएफ राम मोहन मीना के निर्देशन एवं धरियावद वन्यजीव रेंजर सुमेर राजपुरोहित के नेतृत्व में धोलिया चौकी पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कलाकारों ने रोचक तरीके से संदेश दिया कि वन्यजीव और वृक्ष दोनों ही प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। एसीएफ राम मोहन मीना ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं यह न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि मिट्टी, जल और जलवायु का संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग देने और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर वनकर्मी एवं स्थानीय ग्रामजन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!