Dark Mode
धरियावद : उपखंड अधिकारी धरियावद न्योल ने किया शिविर निरीक्षण

धरियावद : उपखंड अधिकारी धरियावद न्योल ने किया शिविर निरीक्षण

धरियावद। उपखंड अधिकारी धरियावद राकेश कुमार न्योल ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाओं का जायजा लिया और आगंतुकों की संख्या के बारे में भी पूछा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कैंप के स्थान और समय के बारे में अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक आमजन शिविर में आकर लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर धरियावद नायब तहसीलदार रजनीश व्यास भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!