डीडवाना : रामलीला महोत्सव का चल रहा आयोजन
- रामलीला महोत्सव में हनुमान उड़ान हनुमान रावण संवाद लंका दहन के प्रसंग का आयोजन
- पिछले 51 वर्षों से हो रहा रामलीला का आयोजन
डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम दयालपुरा में लगातार पिछले 51 वर्षों से रामलीला महोत्सव का आयोजन हो रहा है।रामलीला महोत्सव का आयोजन ग्राम में बनी हुई रामलीला प्रबंधन समिति के तत्वावधान में किया जाता है।रामलीला महोत्सव के तहत रामलीला के नाट्य मंचन के कलाकारों के द्वारा रामलीला के सभी घटनाक्रमों का प्रसंग नाट्य मंचन के तहत किया जा रहा है।किस तरह भगवान राम ने अपना जीवन जिया किस तरह बनवास काटा किस तरह भगवान बजरंगबली ने लक्ष्मण के प्राण बचाए संजीवनी बूटी लाकर एवं लंका दहन किया सहित विभिन्न प्रसंग के माध्यम से रामलीला का आयोजन चल रहा है। रामलीला के आयोजन के तहत 3 अक्टूबर को नाट्य मंचन के साथ में इस रामलीला का समापन होगा।रामलीला में हनुमान उड़ान, हनुमान रावण संवाद लंका दहन का प्रसंग दिखाया गया। रामलीला के वर्तमान संयोजक गजेन्द्र सिंह ने बताया कि हनुमान उड़ान बलवीर मांजू ने किया। रामलीला में रावण का हीरालाल सोनी,राम का सीताराम रूंथला,लक्ष्मण का गीत शर्मा,सीता का अनुराग सैन, हनुमान का महेश सोनी,बाली का राजेन्द्र सोनी तथा सुग्रीव का रोल मनीष पारीक ने निभाया। रामलीला महोत्सव के तहत रामलीला को देखने के लिए आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।वही रामलीला में इन्द्र चन्द जोशी गुलाब चन्द सोनी ने हास्य कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।