Dark Mode
दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख

दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नेवी चीफ बनने जा रहे हैं। त्रिपाठी मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे जो 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं। एडमिरल आर हरि कुमार के रिटायरमेंट के बाद वाईस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना का पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने देश के नए नौसेना प्रमुख के रूप में वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर पदभार संभालेंगे।

30 साल का लंबा, शानदार करियर
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और 21 वर्ष की आयु में एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और कई उपलब्धियों से भरा करियर रहा है। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाने वाले दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। वह आईएनएस विनाश की भी कमान संभाल चुके हैं।
बता दें कि दिनेश कुमार त्रिपाठी ऐसे समय पर पद संभालने जा रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय हैं। पिछले कुछ महीनों में भारतीय युद्धपोतों ने ऐसी 20 घटनाओं का मुहंतोड़ जवाब दिया है। इधर, पड़ोसी देश चीन भी भारतीय समुद्र क्षेत्र में गतिविधियां तेज कर रहा है और पाकिस्तान के साथ उसकी मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!