Dark Mode
दिनेश सुंडा का 51किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत

दिनेश सुंडा का 51किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत

 
नवलगढ़. नवलगढ़ पंचायत समिति के युवा प्रधान, राजस्थान प्रधान के अध्यक्ष तथा हाल ही झुंझुनू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए दिनेश सुंडा का गुरुवार को पंचायत समिति में जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह में सरपंच फोरम नवलगढ, ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा नवलगढ़, मंत्रालयिक कर्मचारी पंचायतराज संघ, शिक्षा विभाग एवं पंचायत समिति कर्मचारियों की ओर से  51 किलो फूलों की माला एवं साफा पहनाकर सुण्डा का भव्य स्वागत किया गया। 
समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कहा कि यह सुनहरा अवसर है जब पूरी पंचायत समिति के सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प किया है। इससे नवलगढ़ को और अधिक प्रगतिशील बनाने में मदद मिलेगी। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हमारे भाई को जिस तरह की जिम्मेदारियां मिल रही हैं, उससे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। सभी दलों के जन प्रतिनिधियों ने एक स्वर में नवलगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। 
समारोह  में बीडीओ नवीन राकेश मांजू, सीबीइओ अशोक कुमार शर्मा, सीडीपीओ अनुजा चौधरी, प्रोग्रामर विनोद कुमारी, डूंडलोद सरपंच हरफूल पूनिया, केरूसरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश केरू, नवलड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन, रामपुरा सरपंच देवारा, कारी सरपंच सुमेर सिंह, सौंथली सरपंच प्रतिनिधि सुभाष, बागोरिया की ढाणी सरपंच राजेंद्र सिंह सैन, जाखड़ सरपंच मनोज मूंड, निवाई सरपंच प्रतिनिधि श्रवण, नाहरसिंघानी सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर, कोलसिया सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक, मांडासी सरपंच प्रतिनिधि राजेश, टोंक छिलरी सरपंच प्रतिनिधि पूरण सिंह, घोड़ीवाड़ा खुर्द सरपंच रघुवीर सिंह, देवीपुरा बणी सरपंच प्रतिनिधि रजनीश पूनिया, ढेवा की ढाणी सरपंच महेंद्र सैनी, सैनी नगर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, राणासर सरपंच सुनीता झाझड़िया, चेलासी सरपंच प्रतिनिधि सुभाष लांबा, बड़वासी सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र दूत, कुमावास सरपंच रतनलाल बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कडवासरा, गोठड़ा सरपंच अर्जुन लाल, ढाणियां नवलगढ़ सुशीला देवी, बुगला सरपंच आनंद बुगालिया, टोडपुरा सरपंच भंवर सिंह धींवा, पुजारी की ढाणी सरपंच सुभीता दूत, बसावा सरपंच प्रतिनिधि राजेश दूत, झाझड़ सरपंच रामस्वरूप सैनी, परसरामपुरा सरपंच करणी राम, चिराना सरपंच राजेंद्र सिंह, देवगांव नूवा सरपंच ज्ञान प्रकाश डूडी, ढाका की ढाणी सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद, पहाड़ीला सरपंच सरिता देवी, ताराचंद, मोहनवाड़ी सरपंच प्रतिनिधि मदन, लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डूंडलोद सरपंच हरफूल पूनिया ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!