संभलता बचपन अभियान के तहत शिक्षण सामग्री की वितरित
बहरोड़। मंथन फाउंडेशन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संभलता बचपन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सविता गोस्वामी ने बताया कि गत छः वर्षों से यह अभियान निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे प्रतिभावान बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है, को गोद लिया जाता है तथा उनकी पढ़ाई संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को मंथन कार्यालय में छात्रा तन्नु व सुजाता को यूनिफॉर्म, बैग तथा शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही दोनों छात्राओं को दसवीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु अंगवस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंथन संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी, उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव मीर, शालिनी शर्मा, नम्रता यादव, अंकित सेन आदि उपस्थित रहे।