जिला पशुक्रूरता निवारण समिति की बैठक 26 मार्च को
झालावाड़। जिला पशुक्रूरता निवारण समिति की बैठक जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में 26 मार्च को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. टी.ए. बन्सोड ने दी।