छोटीखाटू में डॉक्टरों का सेमिनार समपन्न
छोटी खाटू। तहसील सहित आस पास के क्षेत्र में काम कर रहे डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के मार्गदर्शन के लिए यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं के हल के लिए “कैथेटर से संबंधित समस्याओं से कैसे बचें“ विषय पर अस एम जी 9 स्टेट्स हॉस्पिटल जयपुर के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ देवेन्द्र चौधरी द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें कैथेटर संबंधी समस्याओं का सामना कई बार करना पडता है। डॉ देवेंद्र चौधरी ने इससे संबंधित सभी शंकाओ का निवारण किया । मरीज को नुकसान ना पहुंचे इसमें ध्यान रखने योग्य बातों को विस्तार से समझाया । इस अवसर पर एस. एम. जी. 9 स्टेटस् हॉस्पिटल, जयपुर के निदेशक नारायण चौधरी, डॉ दिलिप चौधरी, डॉ राजेश बलारा, डॉ. दिवेश सैनी, डॉ. सुरेश महरा, अनंदा राम, रामगोपाल सोनी, नदीम अख्तर, मोहब्बत खान, मोहम्मद हसन शेरनी, ताराचंद गुगड़वाल, ओमप्रकाश गुगड़वाल, कौशल्या चौधरी और हेमराज राजावत सहित अन्य डॉक्टर व कम्पोडर उपस्थित रहे। छोटी खाटू, बड़ी खाटू, शेरनी आबाद, डाबगांव और मण्डूकारा सहित आसपास के स्वास्थ्य कर्मियों ने बडे उत्साह से हिस्सा लिया।