अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त
आमेट। उपखंड क्षेत्र में जिला कलक्टर राजसमन्द के निर्देशानुसार एसडीएम रक्षा पारीक आमेट ने बीती रात्रि को लगभग 3:00 बजे फ्लाइंग स्क्वाड और एसएसटी टीम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आमेट केलवा रोड पर ग्राम आईडाणा के पास बजरी से भरा एक डम्पर पाया गया । जिसकी जांच पडताल करने पर रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर डम्पर जब्त कर थाना आमेट को अग्रीम कार्यवाही हेतु सिपुर्द किया गया तथा माईनिंग विभाग को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया की डम्पर के रजिस्ट्रेशन नम्बर आर जे 30 जीबी 0168 हो डम्पर में बजरी भरी हुई पाई। चालक से बजरी के बारे में कोई वैध कागजात, रॉयल्टी या लाईसेन्स के बारे में पूछा तो उसने नही होना बताया।जिस पर डम्पर को डीटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। डम्पर चालक दिनेश पिता गिरधारी लाल सालवी उम्र 22 वर्ष निवासी जिलोला थाना आमेट जिला राजसमन्द व सहयोगी हेल्पर भैरूलाल पिता कालुराम जाति नायक उम्र 28 वर्ष निवासी घोसुण्डी थाना आमेट जिला राजसमन्द को गिरफतार किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचित किया गया।