Dark Mode
दिल्ली में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

दिल्ली में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पार्क में खेल रही पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के संबंध में सूचना मिली थी।’’ पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब वह काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के पास कुछ लोग इकट्ठा हैं। उनमें से एक ने उसे एक कथित वीडियो क्लिप दिखाई जिसमें उनका पड़ोसी उनकी बेटी को गलत तरीके से छूता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के समय बच्ची पास के पार्क में खेल रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी अविवाहित है और अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!