राजपूत सभा के चुनाव हुए संपन्न, रविंद्र सिंह इटावा बने अध्यक्ष
चौमूं। राजपूत सभा के अध्यक्ष पद चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी बुधराज सिंह शेखावत और चुनाव सहायक अधिकारी मान सिंह सिसोदिया ने बताया कि चुनाव में 80% मतदान हुआ। उसके पश्चात मतगणना की गई, जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी रविंद्र सिंह नाथावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 3 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की, विजय के पश्चात समस्त राजपूत समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान राजपूत समाज से जय राजपूत के साथ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।