Dark Mode
एलन मस्क ने खरीदा 35 मिलियन डॉलर का घर

एलन मस्क ने खरीदा 35 मिलियन डॉलर का घर

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जो उनके 11 बच्चों के लिए है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति द्वारा खरीदी गई ये प्रॉपर्टी कोई आम प्रॉपर्टी नहीं है। इसकी कीमत 35 मिलियन डॉलर है यानी 35 मिलियन डॉलर खर्च कर एलन मस्क ने अपने बच्चों और उनकी माताओं के लिए घर खरीदा है।
एलन मस्क चाहते हैं कि उनके सभी 11 बच्चे अपनी मां के साथ एक ही छत के नीचे रह सके इसलिए उन्होंने ये घर खरीदा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ऑस्टिन, टेक्सास, अमेरिका में 14,400 वर्ग फुट की एक विशाल हवेली को खरीदा है। इसके साथ ही बनी छह बेडरूम की एक संपत्ति खरीदी है। इसे खरीदने के लिए एलन मस्क ने कुल 35 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है।
बता दें कि ये संपत्ति टस्कन से प्रेरित डिजायन की है। इस प्रॉपर्टी की खासियत है कि ये टेक्सास में मस्क के घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर बनी है। मस्क का मानना है कि उन्होंने ये प्रॉपर्टी इस उद्देश्य से खरीदी है कि उनके सभी बच्चों को एक दूसरे के साथ समय बीताने का मौका मिले। सभी बच्चे एक साथ समय भी व्यतीत कर सकें। वहीं एलन मस्क को भी बच्चों से मिलने में अधिक परेशानी ना हो।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!