Dark Mode
सेमलीखाम के किसानों ने लगाई मदद की गुहार

सेमलीखाम के किसानों ने लगाई मदद की गुहार

बकानी. रायपुर क्षेत्र के सेमलीखाम सहकारी समिति के किसानों ने समिति के व्यवस्थापक, बैंक मैनेजर और कैशीयर के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। सेमली खाम ग्राम पंचायत प्रभारी रामगोपाल पाटीदार ने बताया है कि 2018 में सहकारी व्यवस्थापक और बैंक के मैनेजर और केशियर के द्वारा धोखाधड़ी कर 50 किसानों के नाम पर वास्तविक राशि से अधिक राशि बैंक खाते में डाल कर और किसानों को पूर्व में चली आ रही राशि का भुगतान किया कर 27 लाख 32 हजार रुपए उनके खाते से निकाले गए हैं। संभाग राजस्व प्रमुख मनोहर लाल डांगी ने बताया कि रायपुर नवनियुक्त थाना अधिकारी अशोक कुमार को सेमली खाम सहकारी समिति में हुए किसानों के साथ धोखाधड़ी के विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई। जिला मंत्री मुकेश मेहर ने बताया है कि जिला कलेक्टर को सेमली खाम सहकारी समिति में चल रहे लाखो के गबन की जांच को लेकर कई बार अवगत कराया गया है लेकिन सरकार की असंवेदनशीलता के कारण अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। सहकारी समिति अध्यक्ष मेहरवानसिंह,मनोहरलाल,शांतिलाल, गिराज शर्मा, नाहर सिंह,जानकी लाल,शांतिलाल, भगवती प्रसाद,बाल सिंह,खान सिंह,मोहनलाल आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!