वित्त समिति की बैठक सम्पन्न सर्व सम्मति से पारित किये प्रस्ताव
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के ईसी मीटिंग हाॅल में वित्त समिति अध्यक्ष श्रीमती शील धाभाई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसके अन्तर्गत वित्त समिति सदस्य पार्षद श्री बाबूलाल शर्मा, श्री भंवरलाल मालाकार, श्री अक्षत खूटेंटा, श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री रामबाबू रावत, श्रीमती सुमन गुप्ता राजवंषी, कार्यवाहक सचिव वित्त समिति श्री रोहित पाराषर, उपायुक्त गैराज श्री अतुल शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में 2 प्रस्ताव रखे गये। जिसके अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर के विद्याधर नगर जोन में घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य हेतु आॅटो हूपर आपूर्ति कार्य का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वित्त समिति अध्यक्ष श्रीमती शील धाभाई ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की नियमित माॅनिटरिंग की जानी चाहिए। इसके लिये सीएस, एसआई को पाबंद किया जाना चाहिए।
बैठक में दूसरा प्रस्ताव वर्ष 2024-25 के लिये नगर निगम ग्रेटर जयपुर के कार्य हेतु वित्त विभाग की स्वीकृत दर पर कार, जीप वाहनों की आपूर्ति कार्य की प्रषासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को सर्वसम्मति से पारित किया गया।