सुपार्श्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
सरवाड़. सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में शुक्रवार को सुपार्श्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का लाभ कैलाश चंद, दीपक कुमार सोनी लिया। सुपार्श्वनाथ भगवान, चंद्रप्रभु भगवान का शांति धारा का लाभ कैलाश चंद, नितिन कुमार छाबड़ा, टीकम चंद, सुमित कुमार, ललित कुमार अजमेरा ने लिया। दोपहर को मंदिर में विधान का आयोजन किया गया। शाम को हुई 1008 दीपों की आरती का लाभ चेतन कुमार ने लिया। इससे पूर्व ध्वजा का जुलूस निकाला गया। बैंडबाजो के साथ मंदिर से शुरू हुआ जुलूस महावीर भवन, सदर बाजार, सहित विभिन्न मार्गो से हाेते हुए पुन: मंदिर पहंुचकर संपन्न हुआ। बीति शाम शाम को भक्तांबर स्तोत्र का पाठ रखा गया जिसमें टोडा एंड पार्टी के द्वारा संगीतमय पाठ का वाचन हुआ। इस दौरान समाज अध्यक्ष टीकमंचद अजमेरा, शेलेन्द्र जैन, अमित जैन, महेश जैन, भागचंद सोनी, कुलदीप गदिया, भागचंद छाबड़ा, अशोक सोनी, प्रतीक जैन, अजीत छाबडा, दर्शन जैन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।