Dark Mode
ठाणे में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोपनीय सूचना के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के जवानों ने मंगलवार को मीरा रोड और नया नगर इलाकों में दो आवासीय परिसरों पर छापे मारे।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि उन्होंने महिलाओं से संवाद के लिए दुभाषियों की मदद ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मीरा रोड से दो बांग्लादेशी महिलाओं और नया नगर से तीन अन्य को पकड़ा जहां वे काम के सिलसिले में आई थीं।अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मीरा रोड और नया नगर पुलिस थानों में विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!