Dark Mode
सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच की मौत

सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच की मौत

बीकानेर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के दो दंपतियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि हादसा नोखा थाना क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक वाहन (स्कॉर्पियो) आगे चल रहे वाहन में जा टकराया।
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही नर्सिंग अधिकारी पूजा व उनके पति कर्ण के रूप में हुई है।

इसके अलावा, हादसे में प्रतीक-हेतल की डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, ये सभी लोग कश्मीर से गुजरात के कच्छ लौट रहे थे तभी सुबह लगभग चार बजे यह हादसा हुआ। पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!