Dark Mode
अमरावती में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, सात अन्य घायल

अमरावती में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, सात अन्य घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। अधिकारी ने बताया कि हताहतों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।’’ घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!