एसडीएम में हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया
तारानगर . प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत रोडवेज बसों में यात्रा के समय रोडवेज द्वारा दी जाने वाली राहत के बनने वाले स्मार्ट कार्ड के प्रचार प्रसार हेतु वैन को उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार भड़िया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। एसडीएम भड़िया ने बताया कि उक्त वैन आगामी दो दिन तक ग्रामीण क्षेत्र में रहेगी एवं गाँव गाँव जाकर रोडवेज द्वारा बनने वाले स्मार्ट कार्ड के बारे में प्रचार प्रसार करेगी। इस मोके पर नायब तहसीलदार शेरसिंह, रोडवेज कर्मचारी जसवंत बेनिवाल, महेन्द्र प्रजापत, हेमराज प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।