Dark Mode
आपसी विवाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। जिले में थाना बड़गांव पुलिस ने एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में आपसी विवाद को लेकर पत्थर मार कर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों भंवरलाल पुत्र कालूजी, लोकेश पुत्र भंवरलाल, राहुल बंजारा पुत्र रघु एवं सोनू बंजारा पुत्र रघु निवासी बड़ोदिया थाना बड़गांव को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 17 मई को बड़ोदिया निवासी दिनेश बंजारा ने थाना बड़ागांव पर रिपोर्ट दी कि बीते रोज की शाम करीब 6:00 बजे वह अपने भाई और माता-पिता के साथ घर में बैठा था। इतनी देर में पड़ोसी रिश्तेदार भंवर बंजारा, लोकेश बंजारा, राहुल बंजारा, सोनू बंजारा व लक्ष्मीबाई ने उनके घर में पथराव किया, फिर घर में घुसकर लाठियों से उसके भाई प्रकाश पर हमला कर दिया। जब हम उसे बचाने गए तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट की व धमकी देते हुए रघु बंजारा के घर चले गए।
दिनेश ने आगे बताया कि वह अपने भाई प्रकाश के साथ बाहर खड़ा था। इतनी देर में भंवर ने रघु के घर की छत से उसके भाई के सिर पर पत्थर मारा। इस घटना में उसका भाई गंभीर घायल हो गया और हम सभी के भी चोटें आई है। गंभीर घायल भाई को वह एमबीजीएच हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान 19 मई को प्रकाश की मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी भंवरलाल बंजारा, लोकेश बंजारा, राहुल बंजारा व सोनू बंजारा को मुखबिर की सूचना पर डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे अगले अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल तपेंद्र भादू, सुरेंद्र कुमार जाखड़ व रिंकेष कुमार जाखड़ की विशेष भूमिका रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!