Dark Mode
बदरीनाथ के समीप वाहन दुर्घटना में नेपाल के तीन श्रद्धालु समेत चार घायल

बदरीनाथ के समीप वाहन दुर्घटना में नेपाल के तीन श्रद्धालु समेत चार घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के समीप गोविंदघाट में मंगलवार को एक टैम्पो ट्रेवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार नेपाल के तीन तीर्थयात्रियों समेत चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में वाहन का चालक भी शामिल है। हादसे के वक्त टैम्पो ट्रेवलर में कुल 25 श्रद्धालु सवार थे जो बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।

श्रद्धालु नेपाल से भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आए थे। गोविंदघाट में टैम्पो ट्रेवलर के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वहएक चट्टान से टकरा गया जिससे उसका आगे का शीशा और टायर क्षतिग्रस्त हो गए।

इस हादसे में चालक और तीन तीर्थयात्रियों को चोटें आयीं जिन्हें बचाव दल ने उपचार के लिए पांडुकेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!