Dark Mode
दक्षिणपश्चिम चीन में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत, 17 लोग फंसे

दक्षिणपश्चिम चीन में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत, 17 लोग फंसे

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में भूस्खलन के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग अब भी लापता हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांग्शी कस्बे में दो शव मिले और पास के किंगयांग गांव में दो अन्य लोगों के शव मिले। उसने बताया कि मलबे में दबे 17 अन्य लोग अब भी लापता हैं।एक स्थानीय समाचार पत्र ने बताया कि भूस्खलन के बाद गुओवा कस्बे के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई। किंगयांग गांव इसी कस्बे में स्थित है। एक स्थानीय निवासी ने सरकारी मीडिया को बताया कि पूरी रात बारिश हुई थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!