Dark Mode
रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवम् नेत्र लेन्स प्रत्यारोपण शिविर हुआ सम्पन्न

रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवम् नेत्र लेन्स प्रत्यारोपण शिविर हुआ सम्पन्न

 
मकराना शहर में रोटरी क्लब मकराना के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवम् नेत्र लेन्स प्रत्यारोपण शिविर का समापन उद्योगपति एवम् समाजसेवी दीपक बंसल के के मुख्य आतिथ्य में तथा पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण सिंह मिंडकिया ने कैम्प की तीन दिन की गतिविधियों से तथा क्लब द्वारा आगामी दिनों में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहयोग द्वारा आयोजित होने वाले कृत्रिम हाथ लगाने वाले शिविर से अवगत कराया। साथ साथ नेत्र ज्योति से लाभान्वित हुए लोगों से तीन दिनों के अनुभव जानने का प्रयास किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता रानी जिलोवा द्वारा लाभार्थियों की अच्छी तरह जांच कर बताया कि आपको धूल, धूप और धुंए आदि से बचना है, आंखें मसलनी नहीं है। दिन में काला चश्मा लगाना है और सोते समय चश्मा उतार देना है। साथ साथ दी गई दवाइयों के लेने का तरीका भी बताया। मुख्य अतिथि बंसल एवम् उनके सुपुत्र उत्कर्ष बंसल ने जिलोवा हॉस्पिटल और क्लब की पूरी टीम की सेवा भावना की प्रसंशा की। समारोह अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत ने रोटरी क्लब मकराना की टीम के सेवा के जज्बों की तारीफ करते हुए क्लब को साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया। सचिव अब्दुल गफ्फार बेहलिम ने पधारे हुए अतिथियों तथा बाड़ा मालिक असलम गजधर का आभार व्यक्त किया। पूर्व असिस्टेंट गवर्नर ए.क्यू.कुरैशी, नितेश जैन, अब्दुल अजीज गहलोत, समाजसेवी गंगाराम मेघवाल, ठाकुर मनोहर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। क्लब द्वारा मुख्य अतिथि बंसल, डॉक्टर जिलोवा को स्मृति चिन्ह और हॉस्पिटल की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर कैलाश टांक, महमूद हसन सिसोदिया, एडवोकेट सिकन्दर खान, अब्दुल कय्यूम भाटी, विक्रम सिंह जूसरी, कमल काकाणी, जाकिर हुसैन, मुगैर आलम, मिथलेश शर्मा, नरेन्द्र सोलंकी, सिकन्दर सिसोदिया, दिनेश शर्मा आदि रोटेरियन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!