Dark Mode
नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से

नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से

रतनगढ़। नगर के मावलियों बास स्थित श्री धोली शक्ति व संपत शक्ति सराफ मंदिर में नव वर्ष की 1 जनवरी से 11 जनवरी तक नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर (नेचूरो थेरेपी) शिविर का आयोजन किया जाएगा ।श्रीसंपत शक्ति माता प्रचार समिति के प्रमुख सुशील सुरेका ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक रहेगा । शिविर में सीकर के वरिष्ठ चिकित्सक राधेश्याम पारीक द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी ।आयोजित शिविर में सिर, गर्दन, कंधों व जोड़ों का दर्द, कब्ज, गैस अनिंद्रा , साईटिका, गठिया वाम, मधुमेह, मोटापा एवं स्त्री रोगों का उपचार मिट्टी ,जल, वायु, उपवास, मालिश व आहार सुधार द्वारा किया जाएगा। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!