Dark Mode
गोदाम में अवैध रूप से इकट्ठा किया गया ईंधन-रसायन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोदाम में अवैध रूप से इकट्ठा किया गया ईंधन-रसायन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने यहां सेवरी के एक गोदाम में अवैध रूप से इकट्ठा किये गये ईंधन और रसायनों को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार रात एक गोदाम पर छापा मारा और परिसर में अवैध रूप से इकट्ठा किये गये डीजल, रसायन और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोइन खान (46) को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी माहिर खान (51) मामले में वांछित है। उन्होंने बताया कि गोदाम से चार टेंपो समेत ड्रम में रखा डीजल, रसायन और ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब्त की गयी सामग्री की कुल कीमत 8.7 लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (आग के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!