आईपीएल क्रिकेट मैचो पर सट्टा लगाने वाले गिरोह को दबोचा
सवाईमाधोपुर। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचो पर सट्टा लगाने वाले गिरोह को पकड़ा है। सवाई माधोपुर शहर मे लग्जरी होटल में वीआईपी कमरे किराये से ले रखे थे। सटोरियो के पास से भारी मात्र मे सट्टा लगाने के उपकरण बरामद हुऐ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा सुपरविजन मे वृताधिकारी हेमन्द्र शर्मा व थानाधिकारी कोतवाली राजवीर सिंह के नेतृत्व विशेष टीम का गठन कर अवैध धंधा जुआ सट्टा, मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं हथियार रखने वालो के विरूद्व लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अधिकतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
गिरोह का किया पर्दाफाश
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार थाना कोतवाली पुलिस ने एक होटल से चार सटोरियों को पंजाब किग्स एवं गुजरात टाईटंस के मध्य मैच पर सट्टा लगाते हुए दबोचा है। आरोपी प्रकाश ठाकुर निवासी मकान न्यु कॉलोनी, गुमानपुरा कोटा ,हरीश त्रिकोटिया पुत्र इन्द्र कुमार त्रिकोटिया बजरंग नगर, बोरखेडा कोटा, लोकेष कुमार वनवानी पुलिस लाईन के पास कोटा हाल किरायेदार त्रिवेणी आवास बोरखेडा कोटा व नितीन व्यास पुत्र देवकीनंदन व्यास निवासी लाडपुरा करबला पुलिस थाना रामपुरा कोतवाली कोटा है।
यह उपकरण किए बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाईल, 2 लेपटॉप, वाईस रिर्कोडर,मोबाईल क्म्यूनिकेशन सिस्टम,4
चार्जर, 2 रजिस्टर सहित अन्य उपकरण मिले। पुलिस की जांच से 23 मार्च से 4 अप्रेल तक सटोरियों से सट्टे का 10 करोड़ 50 लाख रुपए का लेपटॉप में मिला है। 4 अप्रैल के मैच का 70 लाख रुपए का हिसाब मिला है। सटोरियों ने पूछताछ मे बताया कि विक्की निवासी ब्यावर, भरत निवासी भीलवाड़ा इस सट्टा गिरोह गिरोह के सरगना है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। ऐसे में प्रकरण में और भी कई सटोरिए शिकंजे में आ सकते है।