Dark Mode
शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर सवारी, भवानी पूजन के साथ होगा दंगल का आगाज

शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर सवारी, भवानी पूजन के साथ होगा दंगल का आगाज

 लालसोट. गणगौर के पर्व पर गणगौर माता की सवारी शुक्रवार शाम  5:00 बजे लालसोट नगर पालिका कार्यालय से बैंड बाजे एवं भव्य लवाजमे के  साथ बडी धूमधाम से रवाना हुई। जहां गणगौर माता की पूजा करने एवं गणगौर माता का आशीर्वाद लेने के लिए महिलाओं की भारी संख्या दिखाई दी तो वही नगरपालिका कार्यालय में सर्वप्रथम नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी एवं चैयरमेन रक्षा मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष स्वामी ने गणगौर माता की पूजा की। वहीं गणगौर माता की सवारी के दौरान गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल समिति अध्यक्ष रवि हाडा, महामंत्री सुधाकर वैध,अभिनव त्रिपाठी, चौथमल सुकारिया, अनिल बुर्जा, नंदकुमार पांखला पार्षद सुरेश सैनी, प्रेमप्रकाश चौधरी,संजय उपाध्याय, दीपक पुरोहित, दिनेश मिश्रा,रवि कोराका समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल समिति अध्यक्ष रवि हाडा ने बताया कि आज स्थानीय गायक पार्टियों द्वारा 273 वें हेला ख्याल संगीत दंगल का भवानी पूजन किया जाएगा एवं कल शनिवार रात्रि से अनवरत 48 घंटे हेला ख्याल दंगल जारी रहेगा। वहीं शनिवार को बुढ़ी गणगौर की सवारी के दौरान अलगोजा, कालबेलिया नृत्य, एवं ताज बैंड के साथ भव्य शाही लवाजमे से निकलेगी गणगौर की सवारी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!