पुष्कर प्रकरण में वांछित गांजा सप्लायर पीसांगन से गिरफ्तार
मांगलियावास। मांगलियावास पुलिस ने पुष्कर थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी के मामले में फरार सप्लायर को पीसांगन से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुष्कर पुलिस द्वारा 23 मार्च को गांजा बरामद करने पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। तब न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। लेकिन मामले में शामिल उसका पति पीसांगन निवासी राकेश पुत्र ताराचंद सांसी फरार होने में कामयाब हो गया। प्रकरण की जांच मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा को सौपे जाने के बाद सतत तलाश के बाद आरोपी के मंगलवार को पीसांगन आने की भनक लगने पर अजमेर एसपी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील तड़ा कांस्टेबल जोराराम, शिवराज चौधरी, शंकर लाल की अगुवाई में टीम का गठन कर आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेजने के आदेश दिए।